‘ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है’, मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में लोगों की मौजूदगी से गदगद हुए PM Modi

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. पीएम मोदी मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ पहुंचे थे. यहां उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पहुंचे थे. लोगों की मौजूदगी देख उन्होंने कहा, “ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है.”

PM Modi ने किया संबोधित

इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “मैं अपनी बात उस जमीन के पारंपरिक मालिकों को नमन करते हुए शुरू करना चाहता हूं जहां हम मिल रहे हैं और मैं उनके बड़े-बुज़ुर्ग, चाहे वे अतीत के हों, वर्तमान के हों या भविष्य के, उनके प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं.”

रंग भारतीयता से भरे हुए हैं

पीएम मोदी ने आगे कहा, ” ये मेलबर्न शहर एक दिन में ही चार सीजन के दर्शन करा देता है, लेकिन भारतीय समुदाय ने अपने कल्चरल कलर से इसे और वाइब्रेंट बना दिया है. यहां मेलबर्न में और आस पास काफी ऐसे स्थान हैं, मार्केट हैं जो भारतीयता के रंग से भरे हैं. कोई इसे लिटिल इंडिया कहता है, कोई मिनी इंडिया कहता है… नाम कोई भी हो लेकिन रंग भारतीयता से भरे हुए हैं.”

लोगों को 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा

उन्होंने अपने 2014 के ऑस्ट्रेलिया दौरे को याद करते हुए कहा कि उस समय करीब 28 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी. उन्होंने कहा, “उस दौरान मैंने कहा था कि अगली बार भारत के प्रधानमंत्री के आने के लिए लोगों को 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा.”

विक्टोरिया भारतीयों का सम्मान करता है

विक्टोरिया की प्रीमियर जेसिंटा ने भी प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. पीएम ने कहा, “विक्टोरिया भारतीयों का सम्मान करता है, आपके मूल्यों का आदर करता है; हमारे लिए भारत ट्रेड का नहीं बल्कि ट्रस्ट का सबब है.”

ये भी पढ़ें- मेलबर्न में बोले PM मोदी, ‘पासपोर्ट का रंग देखकर मदद नहीं करता भारत, 100 से ज्यादा देशों को भेजी कोरोना वैक्सीन’

Latest News

31 August 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 August 2026 Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2026, सोमवार का दिन है और भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version