अब कोर्ट पहुंचा दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ का विवाद, फिल्म को फिर से बहाल करने की याचिका दायर

Punjab: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ पर चल रहा विवाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है. मोहाली के एक युवक ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. इस याचिका में ‘सतलुज’ को फिर से बहाल करने के लिए कहा गया है. मांग की गई है कि यह फिल्म को देशभर में ओटीटी प्लेटफॉर्र्म ZEE5 पर तत्काल दोबारा उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए जाएं.

सार्वजनिक करने के निर्देश दिए जाएं

यदि फिल्म को हटाने के पीछे कोई सरकारी, वैधानिक या न्यायिक आदेश है तो उसे सार्वजनिक करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि दर्शकों के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके. ‘सतलुज’ फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है, जिसको लेकर विवाद चल रहा है. फिल्म पहले ‘पंजाब 95’ शीर्षक से बनाई गई थी और बाद में ‘सतलुज’ नाम से 3 जुलाई 2026 को ज़ी5 पर प्रदर्शित की गई.

महज 2 दिन बाद ही इसे OTT से हटाया

फिल्म के रिलीज होने महज 2 दिन बाद ही इसे OTT प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया. इससे दर्शकों और फिल्म निर्माताओं में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. इस फिल्म को हटाए जाने से दिलजीत दोसांझ सहित कई कलाकारों ने दुख व्यक्त किया है. वहीं इस फिल्म को हटाने पर राजनीति भी गरमाई हुई है. नाभा जेल प्रशासन ने होशियारपुर प्रशासन को जसवंत सिंह खालड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी और पूर्व डीएसपी जसपाल सिंह की तलाश करने के निर्देश तक जारी कर दिए हैं.

मामले में उम्र कैद की सजा

पूर्व डीएसपी जसपाल सिंह को इस हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी, वह मई 2023 में जमानत पर जेल से बाहर आए थे. अब पुलिस प्रशासन द्वारा उसकी तलाश शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें. मेलबर्न में बोले PM मोदी, ‘पासपोर्ट का रंग देखकर मदद नहीं करता भारत, 100 से ज्यादा देशों को भेजी कोरोना वैक्सीन’

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version