किन्नरों को दान देने से पूरी होती है ये मनोकामना, घर में आती हैं बरकत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kinnar Ko Daan Karne Ke Fayde: ​हिंदू धर्म में किन्नरों के आशीर्वाद का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है, यही कारण है कि तमाम मांगलिक अवसरों पर नेग मागने वाले इन​ किन्नरों को हर कोई अपने सामर्थ्य के अनुसार धन, अन्न और वस्त्र आदि देकर प्रसन्न करने क प्रयास करता है. कहा जाता है कि दान से प्रसन्न होकर जब किन्नर अपना आशीर्वाद देते हैं तो व्यक्ति के घर में बरकत आती है और उसे कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है. ऐसे में चलिए जानते है किन्नरों को दिये जाने वाले दान का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व के बारे में.

किन्नरों का धार्मिक महत्व

सनातन परंपरा में किन्नरों को लेकर माना जाता है कि उनके भीतर एक दैवीय शक्ति होती है, जिसके कारण उनका दिया हो श्राप हो या फिर आशीर्वाद, व्यक्ति को शीघ्र ही लगता है. यही वजह है उन्हें केवल एक विशि​ष्ट समुदाय के रूप में ही नहीं बल्कि एक ऐसी दिव्य शक्ति के रूप में देखा जाता है, जो लोक कल्याण का माध्यम बनती है. पौराणिक मान्यताओ के अनुसार, यक्ष और गंधर्वों के समान इस समुदाय को आम आदमी की श्रेणी से ऊपर और देवताओं के समतुल्य होते हैं. किन्नरों को भगवान शिव का ‘अर्धनारीश्वर’ स्वरूप भी माना जाता है.

किन्नरों को क्यों दिया जाता है दान?

बता दें कि हिंदू धर्म में किन्नरों का सम्मान और उन्हें दान देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है.किन्नरों से जुड़े प्रसंग हमें रामायणकाल से लेकर महाभारतकाल तक जानने-सुनने को मिलते हैं. किन्नरों को तमाम कामनाओं और कारणों से दान दिया जाता है, जिसमें न सिर्फ धार्मिक बल्कि ज्योतिषीय कारण भी समाहित है.

हिंदू मान्यता के अनुसार, शादी, सगाई, गृह प्रवेश और बच्चे के जन्म आदि के शुभ अवसरों पर किन्नरों को दान इसलिए दिया जाता है जिससे उनके आशीर्वाद से जीवन शुभ और सुखमय बना रहे तथा कभी भी उसे किसी की बुरी नजर न लगे. वहीं, किसी मांगलिक कार्यों के दौरान किन्नरों का आकर नाचना-गाना और खुश होकर अपना आशीर्वाद बरसाना एक ‘शुभ शकुन’ माना जाता है.

कहा जाता है कि देवताओं के समान दिव्य शक्ति रखने वाले जिस स्थान पर प्रसन्न होकर नाचते-गाते हैं और प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद बरसाते हैं, उस स्थान की नकरात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. किन्नर अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रभाव से उस स्थान की सारी नकारात्मकता को हर लेते हैं.

किन्नरों के दान से दूर होता बुध ग्रह का दोष 

मान्यता है कि किन्नरों को दिये जाने वाले दान के पीछे सिर्फ मंगल कार्यों की शुभता जैसे धार्मिक कारण ही नहीं बल्कि ज्योतिषीय कारण भी जुड़े होते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किन्नरों का संबंध बुध ग्रह से जुड़ा होता है. ऐसे में यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह से जुड़े दोष हैं तो उससे बचने के लिए बुधवार के दिन किसी भी किन्नर को आदर के साथ हरे रंग के वस्त्र, श्रृंगार की सामग्री, अन्न, धन आदि का दान करना चाहिए.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version