अयोध्या में रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya Ram Navami: रामलला की जन्मभूमि अयोध्या में शुक्रवार का माहौल पूरी तरह भक्ति और उत्साह से भरा हुआ नजर आ रहा है. रामनवमी पर देश और दुनिया के कोने-कोने से लोग भगवान राम का जन्मोत्सव को मनाने के लिए यहां पहुंच रहे हैं. सुबह से ही सरयू नदी के तट पर जनसैलाब उमड़ पड़ा. हर कोई आस्था के साथ पवित्र नदी में डुबकी लगाकर खुद को धन्य महसूस कर रहा है.

भगवान राम लला की भव्य आरती की गई

राम पथ पर भी श्रद्धालुओं का तांता देखने को मिला. लोग भजन-कीर्तन करते हुए, जय श्रीराम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. पूरे शहर में एक अलग ही ऊर्जा और सकारात्मक माहौल था. मंदिर में सुबह-सुबह भगवान राम लला की भव्य आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. मंदिर के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं और लोग धैर्य के साथ अपने दर्शन का इंतजार करते दिखे.

सभी हिंदुओं के लिए बहुत गर्व का दिन है Ayodhya Ram Navami

एक श्रद्धालु ने कहा, “आज हम सभी हिंदुओं के लिए बहुत गर्व का दिन है. हमारे प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी का आज जन्मोत्सव है. आज ही के दिन हम नए संवत्सर में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है. हम लोग आज पवित्र सरयू में स्नान करके पुण्य के भागीदार बन रहे हैं.”

सरयू के पानी में स्नान करके मन को शांति मिली

वहीं, एक अन्य भक्त ने बताया, “सरयू के पानी में स्नान करके मन को बहुत शांति और ठंडक मिली. यहां इतनी बड़ी संख्या में लोगों को देखकर दिल खुश हो गया. ऐसा लगता है जैसे पूरी दुनिया की भक्ति यहां एक जगह इकट्ठा हो गई हो.” उन्होंने यह भी कहा कि मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता भी यहां स्नान करने आते हैं, इसलिए इस दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. उधर प्रयागराज में भी रामनवमी पर खास रौनक देखने को मिली. त्रिवेणी संगम पर हजारों श्रद्धालु पवित्र स्नान करने पहुंचे. लोगों का मानना है कि संगम में डुबकी लगाने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है.

ये भी पढ़ें- Ram Navami 2026: रामनवमी पर करें श्रीराम के इन 108 नामों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

Latest News

‘ये हमारा युद्ध नहीं…’, ब्रिटेन के PM स्टार्मर का ट्रंप को झटका, ईरान के खिलाफ जंग में शामिल होने से इनकार

Middle East Tensions: बुधवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी कि ईरान में चल रहा संघर्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version