रायपुर में गौ माता पर आधारित पहली फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर रिलीज, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का ऐलान

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
रायपुर में गौ माता पर आधारित पहली फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर गुरुवार को जारी किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय सदस्य अजीत महापात्र भी मौजूद रहे।
यह फिल्म गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से बनाई गई है, जिसे 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘गोदान’ को टैक्स फ्री किया जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने इस फिल्म को कर मुक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में गौ माता की उपयोगिता और महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। करीब 2 घंटे 8 मिनट की इस फिल्म में गाय की आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक उपयोगिता को दर्शाया गया है। फिल्म से होने वाली कमाई का उपयोग गौशालाओं के विकास और संचालन में किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय सदस्य अजीत महापात्र ने कहा गौ माता पर वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व की फ़िल्म सभी लोगों को देखनी चाहिये ताकि वे गौ माता का महत्व समझ सके.
फ़िल्म के निर्माता निर्देशक विनोद चौधरी ने कहा, गौ सेवा ही ईश्वर सेवा इस फ़िल्म के माध्यम से युवा वर्ग गौ माता से जुड़ी कई चीजों को जानेगा
गौशाला समिति के मीडिया प्रभारी शांतनु शुक्ला ने कहा कि “गौ माता ही राष्ट्रमाता है” और यह फिल्म समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेगी।
Latest News

153 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा कच्चा तेल, महंगाई का खतरा बढ़ा… जंग के बीच श्रीलंका में 4 दिन खुलेंगे ऑफिस

मिडिल ईस्ट जंग के बीच कच्चा तेल 153 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. इससे वैश्विक महंगाई बढ़ने का खतरा है और श्रीलंका ने ऊर्जा बचाने के लिए बड़ा फैसला लिया है.

More Articles Like This