IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के साथ करें राजस्थान के कई जगहों की सैर, रहना-खाना बिलकुल फ्री!

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IRCTC Tour Package: राजस्थान को राजा-महाराजाओं की नगरी कहा जाता है. यहां घूमने का सबसे बेस्ट सीजन सर्दियों का होता हैं. अगर आप नए वर्ष में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो राजस्थान जा सकते है. क्योंकि आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए लेकर आया है, बजट में राजस्थान सैर का मौका. आप एक साथ जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर जैसी और कई जगहों को देख पाएंगे. चलिए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से…

पैकेज का नाम: Rajasthan Desert Circuit Ex Indore
पैकेज की अवधि: 6 रात और सात दिन.
ट्रैवल मोड: फ्लाइट
डेस्टिनेशन कवर्ड: बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर

मिलेगी यह सुविधा

  1. आने-जाने के लिए फ्लाइट की सुविधा.
  2. रुकने के लिए अच्छे होटल की सुविधा.
  3. इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल रहेगा.
  4. एसी व्हीकल के जरिए कर पाएंगे टूरिस्ट्स प्लेसेज की सैर.
  5. Travel Insurance की सुविधा.
    यात्रा में लगेगा इतना शुल्क
  6. आप अगर इस ट्रिप में अकेले यात्रा करते हैं, तो आपको 44,400 रुपए चुकाने होंगे.
  7. वहीं दो लोगों को 33,800 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा.
  8. 3 लोगों को प्रति व्यक्ति 32,000 रुपए का शुल्क देना होगा.
  9. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा. बेड के साथ (5-11 साल) 28,200 और बिना बेड के 24,650 रुपए देने होंगे

IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी
अपने इस टूर पैकेज के बारे में आईआरसीटीसी ने एक ट्वीट शेयर किया है. जिसमें बताया है कि आप अगर राजस्थान के मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं.

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग
इस टूर पैकेज के लिए आप बुकिंग IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. इसके अलावा IRCTC पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है.

ये भी पढ़े: Surya Dev: सूर्य देव के रथ में क्यों होते हैं 7 घोड़े? जानिए नाम और महत्व

Latest News

GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था दिखाएगी दम! पहली तिमाही में 7% रह सकती है GDP ग्रोथ, SBI Research का बड़ा अनुमान

SBI Research की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP Growth 7% तक पहुंच सकती है. रिपोर्ट में महंगाई, मानसून, एल नीनो और खरीफ फसलों को लेकर भी अहम अनुमान जताए गए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version