Stock Market: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, 377 अंक फिसला सेंसेक्‍स

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार बेंचमार्क इंडेक्‍स ऑल टाइम हाई पर पहुंचकर फिसल गया. आज सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए. इस बीच वैश्विक बाजार (Global Market) में पॉजिटिव रुझान देखने को मिला. कारोबार में बीएसई (BSE) सेंसेक्स (Sensex) 377 अंक कमजोर हुआ. वहीं, एनएसई (NSE) निफ्टी (Nifty) में भी 91 अंक की गिरावट देखने को मिली. व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमश: 0.4 प्रतिशत और 0.27 प्रतिशत नीचे आ गए.

सेंसेक्‍स-निफ्टी दोनों कमजोर

बीएसई का तीस शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 377.50 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69,551.03 के लेवल पर क्‍लोज हुआ. सेंसेक्स (Sensex) में आज 69,443.85 और 70,033.64 के रेंज में ट्रेंड हुआ. वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE निफ्टी (Nifty) में भी 90.70 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी (Nifty) दिन के अंत में 20,906.40 के लेवल पर बंद हुआ. Nifty में आज 20,867.15 और 21,037.90 के रेंज में कारोबार हुआ.

शेयर बाजार (Stock Market) में मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान मीडिया, मेटल और पीएसयू बैंकिंग सेक्टर के शेयरों को छोड़ सभी सेक्टर में गिरावट देखने को मिली. इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 102 अंकों की मजबूती के साथ 69,928 के लेवल पर क्‍लोज हुआ था.

 ये भी पढ़ें :-

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version