इंजन से निकली चिंगारी, कोलकाता एयरपोर्ट पर तुर्की की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kolkata Airport Emergency Landing: तुर्की की फ्लाइट की पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. ये फ्लाइट काठमांडू से इस्तांबुल जा रही थी. फ्लाइट के कैप्टन ने कोलकाता एटीसी को दाहिने इंजन में संभावित आग की खबर दी थी. इसवजह से कोलकाता हवाई अड्डे पर तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट 727 की फुल इमरजेंसी लैंडिंग हुई. ये फ्लाइट दोपहर 2:49 बजे कोलकाता एनएससीबीआई एयरपोर्ट पर पहुंची, जिसमें 236 यात्री सवार थे.

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरपोर्ट डारेक्टर ने कहा कि विमान इस वक्त कोलकाता एयरपोर्ट पर है. उसका निरीक्षण जारी है. बताया जा रहा है कि तुर्की एयरलाइंस के विमान के इंजन में चिंगारी दिखने की वजह से कोलकाता एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी.

काठमांडू से इस्तांबुल जा रही थी फ्लाइट

तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट 727 काठमांडू से इस्तांबुल के लिए रवाना हुई थी. तभी पायलट ने कोलकाता के आसमान में इंजन में चिंगारी देखी. फिर पायलट ने तत्काल कोलकाता एटीसी से संपर्क किया और हरी झंडी मिलने पर फ्लाइट ने आपातकालीन लैंडिंग की. फिलहाल विमान की मरम्मत चल रही है और यात्री इंतजार कर रहे हैं.

Latest News

प्रोडक्शन स्टेज में पहुंचे भारत के चार सेमीकंडक्टर प्लांट्स पायलट, ISM 2.0 से मजबूत होगा इकोसिस्टम

केंद्र सरकार ने देश में 10 सेमीकंडक्टर प्लांट्स को मंजूरी दी है, जिनमें से चार में उत्पादन पायलट स्टेज में पहुंच चुका है. कुल निवेश 1.6 लाख करोड़ रुपए बताया गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version