UCC Bill: उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल, सदन में लगे जय श्रीराम के नारे, मुस्लिम संगठन ने किया विरोध

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UCC in Uttarakahnd: उत्तराखंड में आज विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता पर विधेयक पेश कर दिया. बिल पेश होने के साथ ही बीजेपी विधायकों ने जय श्री राम के नारे लगाए. अब दोपहर 2 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी. हालांकि, विधानसभा विशेष सत्र के दौरान विपक्ष विधानसभा में ही धरना दे रहा है. बता दें कि इस बिल का कांग्रेस और मुस्लिम संगठन विरोध कर रहा है.

जानकारी दें कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भारतीय संविधान की एक प्रति के साथ विधानसभा में विशेष सत्र के दौरान पहुंचे. बता दें कि सीएम की कैबिनेट ने पिछले दिनों ही यूीसीसी बिल को मंजूरी दे दी थी. विशेष ड्राफ्ट कमेटी ने UCC के ड्राफ्ट रिपोर्ट को 2 फरवरी को सीएम धामी को सौंपा था.

कल यानी सोमवार को सीएम धामी ने कहा था कि समान नागरिक संहिता की लंबे समय से सबको प्रतीक्षा थी. बहुत जल्द सबकी प्रतीक्षा समाप्त हो रही है. मंगलवार को हम इसे विधानसभा में पेश करेंगे और आगे इस पर चर्चा होगी। मेरा अन्य दलों के साथियों से भी अनुरोध है कि इस चर्चा में सकारात्मक रूप से भाग लें.

यह भी पढ़ें: UCC in Uttarakhand: आज UCC बिल पेश करेगी उत्तराखंड सरकार, विधानसभा के बाहर धारा 144 लागू

Latest News

आंध्र प्रदेश में हादसा: डंपर में डीजल भरते समय लगी भीषण आग, पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

Andhra Pradesh Fire: आंध्र प्रदेश से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा अल्लूरी सीताराम राजू जिले...

More Articles Like This

Exit mobile version