मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और BJP नेता पारस जैन का निधन, शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Paras Chandra Jain: आज सोमवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता पारस जैन का निधन हो गया. उन्होंने इंदौर के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनके निधन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है.

शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

पारस जैन के निधन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स’ पर लिखा, “मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री, उज्जैन उत्तर के पूर्व विधायक, वरिष्ठ राजनेता और मेरे आत्मीय साथी पारस चंद्र जैन नहीं रहे. पारस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयंसेवक और भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं. उनके निधन का समाचार सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं.”

परिजनों को शक्ति प्रदान करें Paras Chandra Jain

केंद्रीय कृषि मंत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, “पारस जी ने मध्यप्रदेश और उज्जैन की जनता की समर्पित भाव से सेवा की है. वे कुशल संगठक और सफल प्रशासक के साथ-साथ योग तथा व्यायाम के बड़े प्रेरक रहे हैं. उन्हें ‘पारस पहलवान’ के नाम से जाना जाता था. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

हेमंत खंडेलवाल ने जताया दुख

बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने लिखा, “वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री पारस चंद्र जैन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. शोकमय परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. जनसेवा और संगठन की विचारधारा के प्रति उनका समर्पित जीवन नए कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है. उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों व शुभचिंतकों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दें.”

ये भी पढ़ें- Bankipur Bypoll Result 2026: बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम आज, जानिए किसके सिर सजेगा ताज

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This