Budget 2026 Live: खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को मजबूत करने का प्रस्ताव, महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल की शुरूआत

Must Read

New Delhi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को मजबूत करने के लिए योजना का प्रस्ताव दिया. उन्होंने बजट में टेक्सटाइल लेबर इंसेंटिव स्कीम और नेशनल हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट्स प्रोग्राम की घोषणा की. वित्त मंत्री ने कहा कि चैलेंज मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव है. उन्होंने कहा कि खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को मजबूत करने के लिए योजना बनाई है. इसके तहत महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू की जाएगी.

बायोफार्मा के लिए 10 हजार करोड़ आवंटित करने की घोषणा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रविवार को संसद के बजट सत्र के दौरान कर्तव्य भवन पहुंची और सुबह 11 बजे से लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर रही हैं. यह उनका लगातार नौवां बजट है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. वित्त मंत्री ने देश में बायोफार्मा के लिए 10 हजार करोड़ रुपए आवंटित करने की घोषणा की. यह आवंटन 5 साल में किए जाने का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि देश को बायोफार्मा का हब बनाया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि इससे गंभीर बीमारियों की दवा सस्ते दामों पर मिल सकेगी.

घरेलू विनिर्माण क्षमता का निर्माण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं. उन्होंने कहा कि घरेलू विनिर्माण क्षमता का निर्माण किया गया, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत किया गया. सरकार ने लोकलुभावनवाद की बजाय आम लोगों को प्राथमिकता दी. सरकार ने बयानबाज़ी की जगह सुधारों को चुना. मोदी सरकार ने असमंजस छोड़कर निर्णायक कार्रवाई का रास्ता अपनाया. भारत की विकास यात्रा लगातार आर्थिक वृद्धि और नियंत्रित महंगाई से चिन्हित रही है. नीतिगत फैसलों से मजबूत मैक्रो-आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हुई है.

पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव

केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है. सरकार के फैसलों से हमने नागरिकों को लाभ पहुंचाने का भी पूरी कोशिश की है. 7 फीसदी ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं. इसके बाद वित्त मंत्री संसद भवन पहुंची. जहां कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद 11 बजे बजट पेश हो रहा है.

सर्वेक्षण पेश करना एक स्थापित परंपरा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 संसद में पेश किया था. बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश करना एक स्थापित परंपरा है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति की स्पष्ट तस्वीर सामने आती है. आर्थिक सर्वेक्षण को भारत की वार्षिक रिपोर्ट कार्ड माना जाता है, जो बीते वर्ष की अर्थव्यवस्था का डेटा-आधारित विश्लेषण करता है और भविष्य की नीतियों के लिए दिशा तय करता है.

इसे भी पढ़ें. ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर जोर, युवाशक्ति से प्रेरित और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर आधारित है बजट: FM सीतारमण

Latest News

Budget 2026: रक्षा बजट में 15% की बढ़ोतरी, 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में रक्षा क्षेत्र को बड़ी मजबूती देते हुए इसके...

More Articles Like This