केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किम जोंग से की ममता बनर्जी की तुलना, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के रेप और मर्डर के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी बीजेपी के बीच तकरार बढ़ती जा रही है.  कई जगहों पर बंगाल बंद के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. वहीं, मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल बंद को लेकर बुधवार को काफी भड़क गईं थीं. ममता बनर्जी ने तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर एक रैली मे पीएम मोदी का नाम लेकर आरोप लगाया कि आरजी कर मामले में कुछ लोग अपनी पार्टी का इस्तेमाल करके बंगाल को अशांत करने के लिए आग लगवाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि याद रखिए, अगर आपने बंगाल को जलाया, तो असम, नॉर्थ-ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे. हम आपकी कुर्सी हिला देंगे.

गिरिराज सिंह ने सीएम ममता पर साधा निशाना

सीएम ममता बनर्जी के इस बयान पर बीजेपी नेताओं की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से कर दी. ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि यह एक लोकतांत्रिक व्यक्ति, एक मुख्यमंत्री की भाषा नहीं हो सकती. जिस तरह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन अपने विपक्ष को बर्दाश्त नहीं करते. इसी तरह, ममता बनर्जी अपने विपक्ष के शब्दों को बर्दाश्त नहीं करतीं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This

Exit mobile version