UP Cabinet Expansion: योगी सरकार के कैबिनेट का विस्तार, सभी आठ मंत्रियों ने ली शपथ, इनमें दो मंत्रियों का भी हुआ प्रमोशन

Must Read

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो गया है. इस दौरान मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद हैं. इस दौरान कुल 6 नए मंत्रियों ने शपथ ली और वहीं दो मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है. शपथ ग्रहण के कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले भूपेंद्र चौधरी ने शपथ ली. इसके बाद समाजवादी पार्टी के बागी विधायक मनोज पांडेय ने शपथ ली. दो कैबिनेट मंत्री, चार राज्य मंत्री और दो स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाए गए हैं.

जिन 6 नए मंत्रियों ने शपथ ली, उसमें मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान, कैलश राजपूत, सुरेंद्र सिंह दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा और चौधरी भूपेंद्र सिंह का नाम शामिल है. वहीं अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन किया गया है. हंसराज विश्वकर्मा वाराणसी से हैं. शपथ ग्रहण के दौरान कृष्णा पासवान ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पैर छुए. वहीं भूपेंद्र चौधरी ने भी राज्यपाल के पैर छुए. इस बार के शपथ ग्रहण में दो राज्य मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है.

इस बार के कैबिनेट विस्तार में जातीय समीकरण का खास ध्यान रखा गया है. जाट, गुर्जर, लोधी और दलित समुदाय के वोटर्स का ख्याल रखा गया है. मंत्रियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए जन भवन में मंत्री ओम प्रकाश राजभर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दयाशंकर सिंह (यूपी मंत्री), कपिल देव अग्रवाल (यूपी मंत्री), कैलाश सिंह राजपूत (बीजेपी), हंसराज विश्वकर्मा (बीजेपी), सुषमा खर्कवाल (लखनऊ मेयर), बलदेव सिंह औलख (यूपी मंत्री), संजय कुमार निषाद (यूपी मंत्री), विजय बहादुर पाठक (बीजेपी) और अरुण कुमार सक्सेना (यूपी मंत्री) शामिल हैं.

 

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This