UP: IPS विजय कुमार यूपी के नए कार्यवाहक डीडीपी, आज कार्यभार सौंप RK विश्वकर्मा होंगे सेवानिवृत्त

Must Read

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1988 बैच के आईपीएस विजय कुमार को डीजी विजिलेंस, डीजी सीबीसीआईडी के साथ कार्यवाहक DGP UP का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने के आदेश दिए हैं। वर्तमान डीजीपी आरके विश्वकर्मा आज आईपीएस विजय कुमार को डीजीपी का कार्यभार सौंप कर सेवानिवृत्त होंगे।

तीसरे कार्यवाहक डीजीपी IPS व‍िजय कुमार

देश के सबसे बड़े सूबे की पुल‍िस की कमान प‍िछले एक वर्ष से कार्यवाहक डीजीपी के हाथों में जा रही है। सरकार ने 11 मई 2022 को पूर्णकालिक डीजीपी मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने व अकर्मण्यता के चलते पद से मुक्त करते हुए डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा था।

डीजी इंटेलीजेंस डीएस चौहान को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया। 31 मार्च 2023 को डीएस चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद डीजी पुलिस भर्ती बोर्ड आरके विश्वकर्मा को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया। आरके विश्वकर्मा 30 मई 2023 को सेवानिवृत्त हो गए। अब आईपीएस विजय कुमार की कार्यवाहक डीजीपी के रूप में यूपी पुल‍िस के मुख‍िया की कमान संभालेंगे।

Latest News

8th Pay Commission: 50 हजार की बेसिक सैलरी पर कितना मिलेगा एरियर? 2.57 और 2.86 फिटमेंट फैक्टर से समझें पूरा हिसाब

8th Pay Commission Arrears: केंद्रीय कर्मचारियों की नजर 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई है. सबसे बड़ा सवाल यह...

More Articles Like This