प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का मनोबल, कही ये बड़ी बात

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi Adityanath News: लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद पहली बार लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2024 लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर कई बातों को कहा. उन्होंने यह भी कहा कि कई बार तो अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचाता है. बता दें कि आज लखनऊ में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी ने सभी का अभिनंदन करते हुए अपना भाषण शुरू किया.

जानिए क्या बोले सीएम योगी

इस कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने  हम सब जानते हैं कि बीजेपी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014, 2017, 2022 में भारी सफलता प्राप्त करते हुए विपक्ष को उसकी वास्तविक स्थिति तक पहुंचाने का काम किया था. सीएम योगी ने कहा कि कोई संदेह नहीं 2014, 2017, 2022 में जितना मत प्रतिशत बीजेपी के पक्ष में था, 2024 में भी सभी कार्यकर्ताओं के प्रयास से उतना मत प्रतिशत पाने में बीजेपी सफल रही, लेकिन वोटों की शिफ्टिंग और इस अति आत्मविश्वास में कि हम तो जीत रहे हैं, कहीं न कहीं खामियाजा भुगताना पड़ता है.

‘2027 में होगी ऐतिहासिक जीत’

इस बैठक में सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया. उन्होंने इस दौरान कहा कि नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने 17 की 17 सीटें बीजेपी ने जीती थी. उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर सर्वाधिक महापौर और पार्षद बीजेपी के बने..आजमगढ़ और रामपुर के चुनाव में भी बीजेपी ने जीत हासिल की. एक-एक कार्यकर्ता को एकजुट होकर काम करना होगा..यूपी जो छठी अर्थव्यवस्था थी अब देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बन गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014, 2017,2022 की तरह जीत का मोमेंटम बना रहना चाहिए और 2027 में भी बीजेपी बड़ी जीत हासिल करेगी.

यह भी पढ़ें: Manipur Violence: मणिपुर में CRPF के काफिले पर अटैक, 1 जवान शहीद; तीन पुलिसकर्मी घायल

Latest News

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में क्यों रखी जाती है खीर? जानें पूजा विधि और इससे जुड़ा वैज्ञानिक रहस्य

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास...

More Articles Like This

Exit mobile version