UP: स्‍वामी प्रसाद मौर्य को म‍िली जान से मारने की धमकी, ट्वीट कर कहा…

Must Read

लखनऊ। ट्वीट के जर‍िए समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासच‍िव स्‍वामी प्रसाद मौर्य को जान से मारने की धमकी म‍िली है। इसकी जानकारी सपा नेता ने खुद ट्वीट कर दी है। उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश सरकार, यूपी चीफ सेक्रेटरी, यूपी पुल‍िस, डीजीपी से इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने की अपील की है।

स्‍वामी प्रसाद मौर्य बोले…

स्‍वामी प्रसाद ने कहा क‍ि इंटरनेशनल भगवा रक्षक फोर्स जय श्री राम नामक ट्वीटर एकाउंट द्वारा 29 मई 2023, समय 7:12 बजे सायं को अपने ट्वीटर वाल पर लिखकर कि “एक महीने के अंदर तुझे निपटा देंगे” यह टैग करने के साथ मेरी तस्वीर पर गले के सामने तलवार लटकाते हुए फोटो ट्वीट की गई है, जो सीधे हत्या करने को इंगित करती है। अतः उक्त प्रकरण की गम्भीरता को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित कराने का कष्ट करें।

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This