विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रुप में विकसित होगी अयोध्या, पर्यटकों के प्रवास के लिए राम कुटीर कॉटेज का होगा निर्माण

सत्य प्रकाश सिंह/लखनऊ: भव्य राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है . अयोध्या को विश्व स्तर पर एक अलग पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं. भव्य राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि होगी जिसके लिए प्रशासन ने अभी से अपनी तैयारियां शुरु कर दी है. राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या के अन्य प्रमुख स्थलों यथा-राम की पैड़ी, नयाघाट, गुप्तारघाट, सूर्यकुण्ड सहित अन्य विभिन्न कुंडों को भी पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है.

इसके साथ ही योगी सरकार यहां अयोध्या हाट भी बनाएगी, प्रशासन की इस पहल से देश विदेश से आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ढेर सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि अयोध्या में सरयू नदी के निकट चौधरी चरण सिंह घाट को पर्यटन स्थल बनाने के उद्देश्य से ‘अयोध्या हाट’ के रूप में विकसित किया जायेगा.

अयोध्या की सभ्यता और संस्कृति से रुबरु होंगे पर्यटक
अयोध्या हाट के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह घाट सहित आसपास के क्षेत्रों को आकर्षक ढंग से साज-संवार कर विकसित किया जायेगा. घाट पर खाने का सामान, अच्छी तरह से डिजाइन किए गए विभिन्न प्रकार के स्थानीय हस्तशिल्प उत्पाद, स्मृति चिह्न और अन्य वस्तुओं की दुकानें होंगी, जो स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को निश्चित प्रक्रिया के जरिए उपलब्ध करायी जायेंगी. सरकार की इस पहल से भारत के सांस्कृतिक क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा साथ ही स्थानीय उद्यमियों की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी. आयुक्त ने बताया कि विकसित हाट के अंतर्गत बच्चों के लिए खेल के सामान उपलब्ध रहेंगे. पर्यटकों को खुशनुमा माहौल देने के लिए एक फेरिस व्हील तथा अयोध्या आकर घाट के करीब रहने वाले पर्यटकों के लिए आराम दायक और यादगार प्रवास सुनिश्चित कराने के लिए राम कुटीर काटेज का भी निर्माण कराया जायेगा.

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का होगा निर्माण
आयुक्त गौरव दयाल ने बताया कि हाट के अन्तर्गत फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और नाव का संचालन भी किया जायेगा साथ ही अयोध्या की विरासत पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भव्य लेजर शो व आकर्षक फाउंटेन भी लगाये जायेंगे. इन सभी गतिविधियों के निर्माण में स्थान की स्वच्छता और पर्यावरण के उचित मानकों का पालन भी किया जायेगा.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version