UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना

Today Weather Update UP: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों कुछ स्थानों पर ही बारिश देखने को मिल रही है. जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन एक बार फिर पूरे प्रदेश में मानसून एक्टिव हो रहा है. बता दें कि मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में रिमझिम बारिश की संभावना जताई है.

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, मिर्जापुर, सोनभद्र, अमेठी, बांदा, चंदौली, आजमगढ़, फतेहपुर, गाजीपुर, जौनपुर, कौशांबी, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदास नगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर और वाराणसी में भारी से अति भारी बारिश बारिश का अलर्ट जारी किया है.

बिजली गिरने की आशंका
मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के ज्यादात्तर हिस्सों में 21 से 23 अगस्त तक भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है. इसके चलते नदी किनारे के गांवों, निचले इलाकों और सुंरगों में अस्थायी बाढ़, कच्चे असुरक्षित एंव, अस्थायी ढांचों को क्षति पहुंचने की आशंका जताई गई है. वहीं 21 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

जानिए अन्य राज्यों का हाल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर पूर्व भारत और गुजरात, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ेंः Good News: लखनऊ में सैकड़ों युवाओं को मिला रोजगार, जानिए फिर कब मिलेगा मौका

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version