Vande Bharat Express: गोरखपुर से पाटलिपुत्र पहुंचेगी वंदे भारत, पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ

Must Read

Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्‍सप्रेस रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को गोरखपुर से सुबह 06:20 बजे रवाना होगी। बता दें कि कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया और मुजफ्फरपुर होते हुए यह ट्रेन पाटलिपुत्र पहुंचने में 07:10 घंटे का समय लेगी। इस दौरान ट्रेन पाटलिपुत्र से गोरखपुर वापस आने में भी 07:10 घंटे का समय लेगी।

3 किमी के दूरी पर लगेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक, आठ कोच वाली वंदे भारत की रेक गोरखपुर से पाटलिपुत्र पहुंच गई है। इसमें एक एग्जीक्यूटिव व सात सामान्य चेयरकार लगी हुई है। पीएम मोदी 20 जून को नई वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे।

बता दें कि सिवान स्टेशन से तीन किमी की दूरी पर पीएम मोदी का कार्यक्रम लगा है। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी बिहार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे और इसके साथ ही वंदे भारत ट्रेन को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे।

रेलवे प्रशासन ने तेज की तैयारी

बता दें कि पीएम मोदी के ट्रेन के उद्घाटन करने के बाद वंदे भारत के गोरखपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस दौरान 22 जून से वंदे भारत ट्रेन का गोरखपुर से पाटलिपुत्र के लिए संचालन आरंभ हो जाएगा। इस दौरान ने रेलवे प्रशासन ने वंदे भारत के संचालन को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है।

जंक्‍शन की कराई गई साफ-सफाई

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन ने कड़ी व्‍यवस्‍था की है। इस कार्यक्रम की व्‍यवस्‍था को लेकर लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक दो दिन से गोरखपुर जंक्शन पर डेरा डाले हुए हैं। ऐसे में जंक्शन की साफ-सफाई के साथ कमियों को युद्धस्तर पर दुरुस्त कराया जा रहा है।

वंदे भारत ट्रेन की समय सारिणी

  • गोरखपुर से सुबह 06:20 बजे रवाना होकर 07:02 बजे कप्तानगंज, 08:08 बजे बगहा, 08:53 बजे नरकटियागंज, 09:27 बजे बेतिया, 09:58 बजे बापूधाम मोतिहारी, 11:25 बजे मुजफ्फरपुर, दोपहर 12:20 बजे हाजीपुर होते हुए 01:30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
  • पाटलिपुत्र से दोपहर बाद 02:25 बजे रवाना होकर 03:00 बजे हाजीपुर, 03:55 बजे मुजफ्फरपुर, 05:38 बजे बापूधाम मोतिहारी, 06:05 बजे बेतिया, 06:33 बजे नरकटियागंज, 07:02 बजे बगहा, 08:24 बजे कप्तान होते हुए रात 09:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

 इसे भी पढ़ें :- इजरायल ने हैक किया ईरान का न्यूज चैनल, किए साइबर अटैक, महिलाओं के बाल काटते हुए आए सामने वीडियो

 

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This