जानिए वंदे भारत से कितनी अलग होगी ‘वंदे साधारण’, इस रूट पर सबसे पहले होगा परिचालन

Must Read

Vande Sadharan Train: वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन लगभग सभी बड़े शहरों को जोडने के लिए किया जा रहा है. ये कामकाजी लोगों की पहली पसंद बन चुकी है. बाकि ट्रेनों की अपेक्षा कहीं भी कम समय में सफर करना इससे आसान हो गया है, लेकिन अभी भी बहुत से लोग इसमें सफर करने से बच रहे हैं. ज्यादा किराया होने के कारण अभी भी बड़ी संख्या में लोग इसका विरोध कर रहे हैं. लेकिन अब केंद्र सरकार ने इसका हल निकाल लिया है. दरअसल, केंद्र सरकार ने वंदे भारत के बाद वंदे साधारण लाने का फैसला कर लिया है. वंदे साधारण खासतौर पर प्रवासी मजदूरों की आवाजाही रूट पर चलाई जाएगी. आइए आपको बताते हैं इस ट्रेन की अन्य सुविधाओं के बारे में.

ऑटोमैटिक डोर सिस्टम के साथ कैमरे
रेलवे के मुताबिक, अगले कुछ महीनों में ये ट्रेन बन कर तैयार हो जाएगी. 24 एलएचबी कोच और दो इंजन वाले इस ट्रेन के सभी डिब्बे सेकेंड क्लास के होंगे. इसके साथ इसका किराया भी साधारण होगा. यह ट्रेन इंटेग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई में बनाई जा रही है. ट्रेन में बायो वैक्यूम शौचालय और यात्री सूचना प्रणाली और चार्जिंग पॉइंट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी. इसके साथ ही इसमें ऑटोमैटिक डोर सिस्टम और कैमरे भी लगे होंगे. खास बात ये कि ट्रेन की स्पीड ज्यादा होने के साथ ही इसमें स्टॉपेज भी कम होंगे.

लोवर मध्यम वर्गीय लोगों की ट्रेन
ट्रेन को खास तौर पर मजदूर और लोवर मध्यम वर्गीय लोगों को ध्यान में रख कर बनाया गया है. हालांकि, इस ट्रेन के नाम को लेकर रेलवे द्वारा अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. बताया जा रहा है कि रेलवे ने नई ट्रेन का किराया काफी किफायती होगा.

Latest News

Gold Silver Price Today: आज नहीं बदले सोने-चांदी के भाव, जानिए क्या है रेट

Gold Silver Price Today: आज नवरात्रि का नौवां दिन है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This