NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए किया नामांकन, पीएम मोदी खुद बने प्रस्तावक

Vice President Election : इंडिया ब्लॉक से उपराष्ट्रपति पद के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम के ऐलान के साथ ही उपराष्ट्रपति पद के लिए रेस तेज हो गई है. जानकारी देते हुए बता दें कि NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने  उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया. बता दें कि पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद रहे. इस दौरान पीएम मोदी खुद सीपी राधाकृष्णन के नामांकन में प्रस्तावक बने.

पहले सेट में प्रस्तावक के तौर पर PM मोदी के हुए साइन

प्राप्त जानकारी के अनुसार राधाकृष्णन की तरफ से कुल चार सेट नॉमिनेशन फाइल किया गया. बता दें कि हर सेट पर 20 प्रस्तावक और 20 अनुमोदक सांसदों के हस्ताक्षर हुए. इसके साथ ही पहले सेट में प्रस्तावक के तौर पर प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर हुए. इसी प्रकार से तीन सेट और फाइल हुए, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए सांसदों के हस्ताक्षर थे.

सुदर्शन रेड्डी के नाम पर लगी मुहर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया अलायंस ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी बनाया है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर विपक्ष दलों के नेताओं की मीटिंग के दौरान बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम पर मुहर लगी. जो कि तेलंगाना के निवासी है. ऐसे में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज और गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं.

सीपी राधाकृष्णन ने एनडीए के नेताओं से की मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए और इंडिया ब्लॉक से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होने के बाद अब सांसदों की खेमें बंदी भी शुरू हो गई है. इस मसमले पर एनडीए की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विपक्षी दलों से बात रहे हैं. इसके साथ ही सीपी राधाकृष्णन ने भी एनडीए के नेताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा.

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव का शेड्यूल-

  • चुनाव आयोग ‌द्वारा अधिसूचना जारी- 07 अगस्त, 2025 (गुरुवार)
  • नाम-निर्देशन करने की अंतिम तारीख-21 अगस्त, 2025 (गुरुवार
  • नाम-निर्देशनों की संवीक्षा की तारीख- 22 अगस्त, 2025 (शुक्रवार)
  • अभ्यर्थिताएं वापस लेने की अंतिम तारीख- 25 अगस्त, 2025 (सोमवार)
  • वह तारीख, जिस दिन मतदान, यदि आवश्यक हुआ, करवाया जाएगा- 09 सितंबर, 2025 (मंगलवार)
  • मतदान का समय- पूर्वा. 00 से अप. 05.00 बजे तक
  • वह तारीख, जिस दिन मतगणना, यदि आवश्यक हुई, करवाई जाएगी- 09 सितंबर, 2025 (मंगलवार)

इसे भी पढ़ें :- मेरे लिए जेलेंस्की ही ठीक हैं…, व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप संग मेलोनी की बातचीत का वीडियो वायरल

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version