मिमिक्री आर्टिस्ट पाला सुरेश का निधन, आया था हार्ट अटैक, पूरी मलयालम इंडस्ट्री शोक में डूबी

Mumbai: साउथ इंडस्ट्री के मिमिक्री आर्टिस्ट पाला सुरेश का निधन हो गया है. 53 वर्षीय सुरेश मलयालम फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर माने जाते हैं. जानकारी के मुताबिक, नींद में ही उन्हें हार्ट अटैक आया था. परिजन उन्हे अस्पताल ले गए, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार, पाला सुरेश को सोते समय दिल का दौरा पड़ा था.

पिता के अचानक निधन से परिवार टूट गया

पाला सुरेश मूल रूप से कोट्टायम जिले के वेल्लिलप्पल्ली के रहने वाले थे. उनके परिवार में पत्नी दीपा और दो बेटे देवानंद और देवकृष्ण हैं. पिता के अचानक निधन से परिवार टूट गया है. पिछले कुछ दिनों से पाला सुरेश का इलाज कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में चल रहा था. वह अपने किराए के घर में बेहोश पाए गए थे. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरा सदमा

अचानक हुई इस घटना ने उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरा सदमा दिया है. पाला सुरेश को लोग उनकी मिमिक्री परफॉर्मेंस के लिए जानते थे. उन्होंने लगभग तीन दशक तक स्टेज पर अपनी कला से दर्शकों को खूब हंसाया और मनोरंजन किया. वह खासतौर पर पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की मिमिक्री करने के लिए मशहूर थे. उनकी परफॉर्मेंस इतनी असली लगती थी कि लोगों को सचमुच ओमन चांडी की झलक दिखने लगती थी.

एबीसीडी, अमेरिकन बॉर्न कन्फ्यूज्ड देसी में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा

स्टेज परफॉर्मेंस के अलावा पाला सुरेश ने फिल्मों और टीवी में भी अपना नाम बनाया. साल 2013 में आई फिल्म एबीसीडी, अमेरिकन बॉर्न कन्फ्यूज्ड देसी में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया. इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज़ और फिल्मों में छोटे लेकिन असरदार रोल किए. पाला सुरेश के निधन की खबर से पूरी मलयालम इंडस्ट्री शोक में डूब गया है. पाला सुरेश का जाना न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि मलयालम इंडस्ट्री के लिए भी बड़ी क्षति है.

इन्हें भी पढें. DCM- डंपर में टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग, तीन लोगों की जलकर मौत

 

Latest News

बोलीविया में ‘अल नीनो’ का कहर, राष्ट्रीय आपातकाल घोष‍ित, म्यांमार ने बनाए 600 राहत केंद्र

Bolivia: बोलीविया ने 'अल नीनो' के प्रभावों से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने वाले...

More Articles Like This

Exit mobile version