Vijay Swearing In Ceremony: समारोह स्थल पर पहुंचे TVK चीफ विजय, 9 मंत्रियों संग लेंगे CM पद की शपथ

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vijay Swearing In Ceremony: तमिलनाडु में आज से Vijay सरकार का आगाज हो रहा है. टीवीके चीफ थलापति विजय चेन्नई में समारोह स्थल पर पहुंच चुके हैं. आज सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में Tamil Nadu के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

इससे पहले विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात की थी और सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था. यहां बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी. इनमें टीवीके 108, कांग्रेस के 5, CPI और CPI (M) के 2-2 विधायक हैं. इनके अलावा VCK और IUML ने TVK को अपने 2-2 विधायकों का समर्थन दिया है.

विधायकों का समर्थन पत्र देखने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दे दिया. राज्यपाल से निमंत्रण मिलते ही विजय के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. जश्न सिर्फ समर्थकों में ही नहीं, विजय के परिवार में भी है और हो भी क्यों ना, परदे पर हीरोगीरी करने वाले विजय अब रीयल लाइफ में भी नायक की भूमिका में हैं.

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे विजय के माता-पिता

टीवीके प्रमुख विजय के माता-पिता एस.ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पहुंच गए हैं, जहां उनके बेटे कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

Latest News

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा हासिल करेगी बंगाल जैसी बडी जीत: डा. दिनेश शर्मा

सीतापुर/लखनऊ। राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि 2027 में यूपी के विधानसभा चुनाव...

More Articles Like This

Exit mobile version