<meta name="keywords" content="plane, emergency door, mid air, Daegu, South Korea, Asiana Airlines flight, Asiana Airlines">

वायरल VIDEO: उड़ती प्लेन का यात्री ने खोल दिया दरवाजा, मची अफरा-तफरी, सवार थे 194 यात्री

Must Read

नई दिल्ली। एक विमान में सवार यात्रियों की अफरा-तफरी के बीच उस समय सांसे ऊपर-नीचे होने लगी, जब एक यात्री ने विमान के उड़ान भरने के बाद अचानक आपातकालीन दरवाजा खोल दिया। दरवाजे को खोलते ही विमान के अंदर हवा भर गई। दिल दहला देने वाली यह घटना शुक्रवार को दक्षिण कोरिया में घटी।

हालांकि, इस बड़ी दुर्घटना के बाद भी विमान चालकों ने अपने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया। एअरलाइन और सरकारी कर्मचारियों ने इस घटना की पुष्टि की है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, एक पल के लिए सोचने को विवश हो जा रहा है।

दक्षिण कोरिया के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, एशियाना एअरलाइंस A321 में यात्रियों के साथ आरोपी व्यक्ति भी यात्रा कर रहा था। इस दौरान जब आरोपी व्यक्ति दरवाजा खोलने गया तो लोगों ने उसे रोकने की पूरी कोशिश की। इसके बावजूद वह नाकामयाब रहे और आंशिक रूप से दरवाजा खुल गया।
इस घटना के बाद एशियाना एअरलाइंस ने बताया है कि विमान में कुल 194 यात्री सवार थे। यह विमान यात्रियों के साथ दक्षिणपूर्वी शहर दाएगू से दक्षिणी द्वीप जेजु जा रहा था। फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस घटना के बाद दरवाजा कितनी देर तक खुला रहा।

पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। घटना के दौरान कुछ यात्री पूरी तरह से डरे और सहम गए थे। विमान के सफलतापूर्वक उतरने के बाद कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This