यूपी-बिहार में घने कोहरे का अलर्ट, हिमाचल-कश्मीर में हो सकती है बर्फबारी, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Report: इस दिनों राष्‍ट्रीय राजधानी समेत आसपास के इलाकों में कोहरे का भीषण प्रकोप देखने को मिल रहा है. ऐसे में ही मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, झारखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जम्मू कश्मीर और हिमाचल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश  में 23  दिसंबर तक, जबकि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 22 दिसंबर तक कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा रहने की उम्मीद है. इसके अलावा, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अंदरूनी इलाकों में भी 24 दिसंबर तक घना कोहरा रह सकता है.

कुछ जगहों पर बारिश व बर्फबारी की संभावना

आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, उत्तर-पूर्वी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश/बर्फबारी के साथ बर्फीला तूफान आने की संभावना है. जबकि 23 दिसंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है और 22 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में रात/सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है. इसके अलावा, 24 दिसंबर तक बिहार, झारखंड और ओडिशा के अंदरूनी इलाकों में भी घना कोहरा रहने की संभावना है.

यूपी में 3 दिनों तक राहत

वहीं, अगले 2 दिनों तक उत्तर प्रदेश को छोड़कर उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिगी की गिरावट आएगी.

अगले 3 दिनों तक उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी और उसके बाद अगले 4 दिनों तक 3-5 डिग्री की गिरावट आएगी. अगले 3 दिनों तक पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी. अगले 2 दिनों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और उसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

यह भी पढ़ें-सांसद खेल से मिल रहा है नए खिलाडियों को अवसर: डा. दिनेश शर्मा

Latest News

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या का आरोप निखिल गुप्ता ने किया कबूल, जा‍निए कितने साल की होगी सजा

Nikhil Gupta : अमेरिका में रहने वाले खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में...

More Articles Like This

Exit mobile version