धुंध, ठिठुरन और बर्फबारी…जानें कहां कैसा है मौसम का हाल, किन राज्‍य के लोगों को रहना होगा सावधान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Report: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और आसपास के इलाको में रविवार को घना कोहरा देखने को मिला. इस दौरान सड़कों पर वाहन रेगते हुए नजर आए. हालाकि इससे पहले शनिवार को ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद स्पीड लिमिट कम कर दी गई थी. वहीं, दिल्ली समेत उत्तर भारत में आने वाले दिनों में भी घना कोहरा रहने के आसार हैं. साथ ही पंजाब और हरियाणा में ठिठुरन का दौर जारी है.

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की  संभावना है. इसके अलावा, उत्तर पूर्वी राज्यों में भी घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मध्य भारत और देश के दक्षिण पश्चिमी राज्यों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं. जबकि  छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक और तेलंगाना में शीत लहर की चेतावनी दी गई है.

चार राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने 14 और 15 दिसंबर को तेलंगाना और अंदरूनी कर्नाटक के कुछ इलाकों में कोल्ड वेव की स्थिति रहने की उम्मीद जताई है.  इसके अलावा, 14 दिसंबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कोल्ड वेव की स्थिति रहने की संभावना है और 14 दिसंबर को उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक में बहुत ज्यादा कोल्ड वेव की स्थिति रहने की संभावना है. इस दौरान ठंडी हवाएं सेहत के लिए खतरा पैदा करती हैं.

पंजाब और हरियाणा में ठिठुरन जारी

इसके अलावा, पंजाब एवं हरियाणा में ठिठुरन बनी हुई है. वहीं, तापमान की बात करें तो दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था. पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 6.9 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 6.6 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.2 डिग्री सेल्सियस और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार​

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताहांत में हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू और लाहौल एवं स्पीति के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है. अधिकारियों के मुताबिक, हिमाचल के अन्य नौ जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. लाहौल और चंबा के ऊंचे इलाकों में 17, 18 और 19 दिसंबर को बहुत हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है.

इसे भी पढें:-अयोध्या में बनेगा एक और मंदिर, 27 से 31 दिसंबर का दिन होगा खास, ट्रस्ट की बैठक में हुआ फैसला

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version