Weather Update 4 August: आसमान से फटेगा ‘बादलों का बम’! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 KM/H की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update 4 August: देशभर में उमस और गर्मी से परेशान लोगों के लिए अब मानसून बड़ी आफत लेकर आ रहा है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत तक मौसम का मिजाज तेजी से बिगड़ने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने आज 4 अगस्त को देश के 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश, गरज-चमक और तूफानी हवाओं को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. सबसे ज्यादा चिंता उन इलाकों को लेकर है, जहां अगले कुछ घंटों के दौरान हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिम बंगाल के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और जम्मू क्षेत्र में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसका सीधा असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर पहाड़ी राज्यों तक दिखाई देने वाला है. यूपी और बिहार में बारिश के बीच नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है. वहीं पहाड़ों पर भारी बारिश के साथ भूस्खलन मुसीबत बढ़ा सकता है.

70 KM/H की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आज 4 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु और केरल समेत 17 राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज आंधी चलने का अनुमान है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. खराब मौसम को देखते हुए किसानों और मछुआरों को समुद्र और खुले खेतों में जाने से बचने की हिदायत दी गई है.

यूपी के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश मचाएगी आफत

उत्तर प्रदेश में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने वाला है. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हरदोई, संभल, शाहजहांपुर, बहराइच, आजमगढ़, गोंडा, बलिया, प्रतापगढ़, सीतापुर, बुलंदशहर और गाजीपुर समेत 20 से ज्यादा जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी लखनऊ में भी मौसम बदला रहेगा. यहां बारिश और बादलों के बीच अधिकतम तापमान करीब 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बिहार में बादलों का तांडव, 50 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में आज बारिश के साथ आंधी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. पटना, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी और कटिहार समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. बादलों की तेज गर्जना के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है.

देखें आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 31°C 27°C
मुंबई 29°C 27°C
चेन्नई 36°C 27°C
कोलकाता 32°C 28°C
लखनऊ 30°C 27°C
पटना 32°C 27°C
रांची 29°C 24°C
भोपाल 31°C 25°C
जयपुर 32°C 26°C
शिमला 23°C 20°C
नैनीताल 22°C 21°C

दिल्ली में झमाझम बारिश, तेज हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किल

दिल्ली-एनसीआर में आज मानसून का असर साफ दिखाई देगा. मौसम विभाग ने 4 अगस्त को राजधानी में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है. बारिश के दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बारिश और घने बादलों के कारण तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

झारखंड में आंधी-बारिश का डबल अटैक

झारखंड में आज मौसम का बेहद उग्र रूप देखने को मिल सकता है. रांची, पलामू, दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग और देवघर में तेज बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मूसलाधार बारिश होने पर निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा भी बना हुआ है.

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश, 65 KM/H की रफ्तार से अंधड़

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में आज मौसम बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है. नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़ और ऋषिकेश में मूसलाधार बारिश के साथ तेज अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

हिमाचल में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू, कांगड़ा और ऊना में हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है. वहीं जम्मू-कश्मीर के कठुआ, उधमपुर, जम्मू, राजौरी और अनंतनाग में तेज आंधी-तूफान आने का अनुमान है. यहां हवाओं की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट, पंजाब-बंगाल में भारी बारिश

मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, सतना, गुना, छतरपुर और छिंदवाड़ा में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, भटिंडा और रूपनगर में भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में भी बारिश का जोर बढ़ सकता है. इन इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

राजस्थान में बारिश नहीं, उमस भरी गर्मी करेगी बेहाल

राजस्थान में आज मौसम का अलग मिजाज देखने को मिलेगा. जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर और जैसलमेर में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. ऐसे में यहां बारिश की राहत के बजाय उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

Latest News

श्रीलंका में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लोगों की मौत, सैंकड़ों घर दबे, स्कूल भी बंद

Colombo: श्रीलंका के पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में सात...

More Articles Like This