LPG Price Today 4 August: आज कितने में मिल रहा गैस सिलेंडर? बुकिंग से पहले चेक करें अपने शहर का नया रेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Today 4 August 2026: घर का गैस सिलेंडर खत्म हो गया है और आज नया सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं तो उससे पहले अपने शहर में LPG Cylinder का ताजा रेट जरूर चेक कर लें. गैस सिलेंडर की कीमत शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. ऐसे में बिना नया भाव जाने सिलेंडर बुक करने से पहले मौजूदा कीमत की जानकारी होना जरूरी है. घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी अलग-अलग होते हैं. अगर आप आज यानी 4 अगस्त 2026 को नया LPG Cylinder बुक करने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले यह जान लें कि दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ समेत आपके शहर में 14 किलो वाला घरेलू और 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर कितने रुपये में मिल रहा है. आइए शहरवार LPG Cylinder के ताजा रेट जानते हैं.

14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर का आज का रेट

शहर14 KG घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत
दिल्ली942 रुपये
नोएडा939.50 रुपये
गाजियाबाद939.50 रुपये
मुंबई941.50 रुपये
पटना1031.50 रुपये
लखनऊ979.50 रुपये
हैदराबाद994 रुपये
बेंगलुरू944.50 रुपये
चेन्नई957.50 रुपये
रांची999.50 रुपये

पटना में 1000 रुपये के पार घरेलू सिलेंडर

दिए गए शहरों में पटना में 14 किलो वाले घरेलू LPG Cylinder की कीमत 1031.50 रुपये है. वहीं रांची में सिलेंडर 999.50 रुपये और हैदराबाद में 994 रुपये में मिल रहा है. लखनऊ में घरेलू सिलेंडर की कीमत 979.50 रुपये है. दिल्ली में इसके लिए 942 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत 939.50 रुपये है.

19 किलो वाले कमर्शियल LPG Cylinder का आज का भाव

शहर19 KG कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत
दिल्ली2738 रुपये
नोएडा2738 रुपये
गाजियाबाद2738 रुपये
मुंबई2691.50 रुपये
पटना3018 रुपये
लखनऊ2860.50 रुपये
हैदराबाद2985 रुपये
बेंगलुरू2821 रुपये
चेन्नई2906 रुपये
रांची2922 रुपये

पटना में कमर्शियल सिलेंडर 3000 रुपये के पार

पटना में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG Cylinder की कीमत 3018 रुपये है. हैदराबाद में इसके लिए 2985 रुपये और रांची में 2922 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2906 रुपये, लखनऊ में 2860.50 रुपये और बेंगलुरू में 2821 रुपये का है. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत 2738 रुपये है, जबकि मुंबई में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2691.50 रुपये में मिल रहा है.

गैस सिलेंडर की बुकिंग कैसे करें?

LPG Cylinder की बुकिंग के लिए WhatsApp, फोन कॉल और ऑनलाइन पेमेंट ऐप जैसे विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप WhatsApp के जरिए Indane Gas Cylinder बुक करना चाहते हैं तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से REFILL लिखकर 7588888824 पर भेज सकते हैं. Bharat Gas के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1800224344 पर Hi लिखकर भेज सकते हैं. फोन कॉल के जरिए गैस सिलेंडर बुक करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर कॉल किया जा सकता है. इसके अलावा 8454955555 पर मिस्ड कॉल देकर भी गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This