देश के 15 राज्यों में होगी बारिश तो दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कहां चलेगी लू और कहां गरजेगी तेज बिजली

Weather Update: उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है. वहीं अगले 3 से 4 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में लू चलने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. देश में इन दिनों मौसम का रंग बिल्कुल अलग-अलग नजर आ रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों को लेकर अहम अपडेट जारी किया है।

इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके साथ पछुआ हवाएं भी चल रही हैं. उत्तरी हरियाणा और आस-पास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. वहीं पूर्वोत्तर भारत में जेट स्ट्रीम का असर देखने को मिल रहा है. राजधानी दिल्ली इन दिनों तेज गर्मी से जूझ रही है. हाल ही में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार दर्ज किया गया.

मौसम ले सकता है करवट 

हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है. 26 से 30 अप्रैल के बीच आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाएं चलने की संभावना है. सुबह और शाम के समय हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम ठंडा रह सकता है.

हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 28 से 30 अप्रैल के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. इन इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 26 से 30 अप्रैल के बीच मौसम बदल सकता है. राजस्थान में भी 27 से 29 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

28 से 30 अप्रैल के बीच तेज आंधी

इस दौरान गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 से 30 अप्रैल के बीच तेज आंधी और बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके अलावा बिजली गिरने और ओले पड़ने की भी संभावना जताई गई है, जिससे नुकसान हो सकता है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी मौसम बिगड़ सकता है.

ओले गिरने की भी चेतावनी

इन राज्यों में 27 से 30 अप्रैल के बीच आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है. तेज हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है. मध्य भारत के छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. यहां गरज-चमक के साथ हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है.

दक्षिणी राज्यों में गर्मी का असर

मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी भी दी है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और कुछ दक्षिणी राज्यों में गर्मी का असर बना रहेगा. कुछ जगहों पर रात का तापमान भी ज्यादा रहेगा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें. उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, CM धामी ने छात्रों को दी बधाई

 

 

Latest News

‘दुनिया की जानकारी में नहीं ईरान की ये रहस्यमयी मिसाइलें’, ईरानी सेना का चौंकाने वाला दावा

Iran US War : ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावनाओं के बीच बड़ा...

More Articles Like This

Exit mobile version