नेतन्याहू को हुआ था कैंसर, अब पूरी तरह स्वस्थ होने का दावा, आखिर किस वजह से उन्होंने छिपाई थी यह बीमारी..?

Jerusalem: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में अपने स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है. नेतन्याहू ने कहा कि उनका ‘प्रोस्टेट कैंसर’ का उपचार हुआ था और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं. उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले उनकी प्रोस्टेट की सर्जरी हुई थी. इसके बाद ढाई महीने पहले उनके चिकित्सकों ने यरुशलम के हदासा अस्पताल में विकिरण चिकित्सा के माध्यम से एक छोटे ट्यूमर की सर्जरी की और उसका उपचार किया.

टालने का अनुरोध

यह पहली बार है जब नेतन्याहू ने सार्वजनिक रूप से अपनी बीमारी के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि उस समय इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी. इजराइल के 76 वर्षीय नेता ने कहा कि मैंने इस जानकारी के प्रसारण को दो महीने के लिए टालने का अनुरोध किया था, ताकि ईरान के खिलाफ युद्ध के चरम पर होने के दौरान यह खबर जारी न हो. उन्होंने कहा कि ऐसा इजराइल के खिलाफ और अधिक झूठे दुष्प्रचार को रोकने के लिए किया गया.

अब पूरी तरह स्वस्थ

उन्होंने कहा कि अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्होंने इस ट्यूमर को एक मामूली चिकित्सीय समस्या बताया. अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख ने पुष्टि की कि इलाज के बाद बीमारी पूरी तरह खत्म हो चुकी है.ईरान के साथ युद्ध के शुरुआती हफ्तों में नेतन्याहू के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. उस दौरान कृत्रिम मेधा (एआई) से बनाई गई फर्जी तस्वीरें प्रसारित हुई थीं, जिनसे ऐसा संकेत दिया गया था कि उनकी मौत हो गई है.

पेसमेकर लगवाने की जानकारी

ऐसी तस्वीरें ईरान के सरकारी मीडिया में भी प्रसारित हुई थीं. यह पहली बार नहीं है जब नेतन्याहू ने अपनी स्वास्थ्य जानकारी देर से साझा की हो. इससे पहले भी दिल से जुड़ी समस्या के बाद पेसमेकर लगवाने की जानकारी उन्होंने कुछ समय बाद सार्वजनिक की थी.

इसे भी पढ़ें. उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, CM धामी ने छात्रों को दी बधाई

Latest News

21 June 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 21 June 2026: आज 21 जून 2026, रविवार का दिन है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल...

More Articles Like This

Exit mobile version