मौसम का डबल अटैक! कहीं आंधी-बारिश तो कहीं लू का कहर, IMD ने कई राज्यों में जारी किया अलर्ट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Weather Update: आज 30 अप्रैल को देश का मौसम एक साथ कई रंग दिखा रहा है. कहीं तेज आंधी और मूसलाधार बारिश लोगों को डराने वाली है, तो कहीं सूरज की तपिश लोगों की परीक्षा ले रही है. एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के बड़े हिस्से में मौसम अचानक करवट लेने वाला है. दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में आज झमाझम बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है. वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच धूल भरी आंधी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है.

दिल्ली-NCR: धूल भरी आंधी और राहत

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज मौसम राहत देने वाला रहेगा. बीते दिन की हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है. आज अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि दोपहर के बाद 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है. बादलों की मौजूदगी से धूप से राहत मिलेगी, लेकिन तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं.

यूपी-बिहार: 50 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश के करीब 50 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. प्रयागराज, गोरखपुर और अलीगढ़ समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. बिहार में प्री-मानसून सक्रिय हो गया है. चंपारण से लेकर कटिहार और किशनगंज से कैमूर तक भारी बारिश का अनुमान है. पटना मौसम केंद्र ने बिजली गिरने और ओले पड़ने की चेतावनी दी है. सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मध्य प्रदेश-राजस्थान: गर्मी के बीच राहत

मध्य प्रदेश के विदिशा, ग्वालियर और दतिया में तेज गर्मी पड़ रही है. तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है, लेकिन शाम को 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने से राहत मिल सकती है. राजस्थान के जयपुर में पारा 41 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं बीकानेर और जैसलमेर में धूल भरी आंधी का असर देखने को मिलेगा. किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.

पहाड़ और दक्षिण: बारिश-बर्फबारी का असर

हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जबकि देहरादून, शिमला और मनाली में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. दक्षिण भारत में भी मौसम सक्रिय है. चेन्नई, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. नीलगिरि, कोयंबटूर और सलेम में तेज बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर के असम और सिक्किम में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है.

सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंधी और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों. ग्रामीण इलाकों में खुले मैदान से दूर रहने की सलाह दी गई है. वहीं भीषण गर्मी वाले क्षेत्रों में दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पीते रहें.

ये भी पढ़ें: LPG Cylinder New Rules 2026: मई से गैस बुकिंग और डिलीवरी के नियम बदलेंगे, जानें पूरी डिटेल

Latest News

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने फिर दी भारत को धमकी, बिलावल भुट्टो बोले- ‘हम जवाब देने को तैयार हैं’

New Delhi: सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की है....

More Articles Like This