Weather Update: यूपी बिहार समेत कई राज्यों में लू का रेड अलर्ट, दिल्ली-पंजाब में आंधी पानी की चेतावनी

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. वहीं, कई जगहों पर हुई बारिश से राहत मिली है. इन सबके बीच मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक देश के कुछ हिस्से में लू का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल…

4 दिनों तक लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने 10 से ज्यादा राज्यों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है. अगले चार दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है. वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कोंकण, गोवा, केरल, माहे और आंतरिक कर्नाटक में 30 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है.

30 अप्रैल से लू का रेड अलर्ट

देश के अलग-अलग हिस्से में मौसम तेजी से बदल रहा है. कहीं भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, तो कहीं बारिश ने राहत दी है. मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक देश के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है. वहीं, 30 अप्रैल से गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कई स्थानों, ओडिशा के कुछ हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनने की संभावना है.

इन राज्यों में आंधी पानी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 28 अप्रैल से 29 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. वहीं, आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में भी आंधी-तूफान के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. बारिश और तेज हवाओं के चलते इन राज्यों के लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

मई में कैसा रहेगा मौसम?

अप्रैल महीने में ही मई जून वाली गर्मी पड़ रही है. जब अप्रैल में इस कदर गर्मी है तो मई में क्या होगा? मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अप्रैल से मध्य भारत से लेकर उत्तर भारत में बारिश पर टोटली एक लंबा ब्रेक लग जाएगा. जिसके बाद गर्मी की तपिश बढ़ जाएगी. मई माह के पहले सप्ताह से ही गर्मी अपने चरम पर होगी. दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के कई शहरों के तापमान 40 डिग्री को पार कर जाएंगे. इस बार गर्मी का ये दौर लंबे समय तक यानी मई ही नहीं बल्कि जून तक देखने को मिलेगा.

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version