Weather Update: दिल्ली एनसीआर में खिली धूप, इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, जानिए मौसम का हाल

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update 27 January 2024: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. हालांकि, आज सुबह दिल्ली एनसीआर में धूप के चलते ठंड से कुछ राहत मिला है. लेकिन मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान समेत कई राज्यों में अगले 4 से 5 दिनों तक घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल…

दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल

उत्तर भारत में घने कोहरे के साथ-साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है. तापमान में गिरावट और पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. आज धूप निकलने से कुछ राहत मिली है. फिलहाल दिल्ली एनसीआर को ठंड से कोई विशेष राहत नहीं मिलने वाली है. धूप होने से विजिबिलिटी ठीक हो गई है.

इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने 30 जनवरी तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा राज्यों में घने कोहरा रहने का अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण ओडिशा तट तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ घंटों में उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में अगले 2 दिनों में हल्की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

Bihar Politics: बिहार को लेकर दिल्ली में सियासी हलचल तेज, लालू ने मिलाया नीतीश को फोन; जानिए फिर क्या हुआ

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This