Weather Update: कई राज्यों में 40 डिग्री के पार हुआ पारा, इन जगहों पर लू के साथ बारिश का अलर्ट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: देश के कई राज्यों में इन दिनों पारा सामान्य से ऊपर है. भीषण गर्मी के साथ दिन में चल रही लू के चलते लोगों को दिन में घर से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में 5 दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है. वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में आज और कल बारिश होने की संभावना है. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल…

26 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश-बिहार समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के मौसम में लू ने परेशानी को और बढ़ा दिया है. ऐसे में यदि बहुत आवश्यक ना हो तो दिन के वक्त घर के बाहर ना ही निकलें. बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान देश में सबसे अधिक तापमान ओडिशा के भुवनेश्वर और आंध्र प्रदेश के कडपा में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस किया गया. वहीं, मौसम विभाग ने गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर और दक्षिण आन्तरिक कर्नाटक में 26 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत के एक बड़े हिस्से में लू का सितम देखने को मिलेगा. हीटवेव अगले पांच दिन तक ऐसे ही जारी रहेगी. पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बिहार के कुछ इलाकों में लू ज्यादा परेशान कर सकती है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इसके अलावा कुछ जगहों पर बर्फबारी के साथ-साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. इसके साथ ही आज उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है.

देशभर के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, 23 से 24 अप्रैल के बीच नॉर्थ-ईस्ट भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ इलाकों, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मीडियम बारिश हो सकती है. 23 से 26 अप्रैल के बीच सेंट्रल महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी कोंकण और गोवा में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, कल और परसों आंतरिक कर्नाटक और केरल में छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

आज भी कोर्ट से नहीं मिली पतंजलि को माफी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश; जानिए क्या है मामला

Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version