फिर बढ़ेगी ठिठुरन..! दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, IMD ने जारी किया 5 दिन का अलर्ट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update Today: फरवरी का पहला सप्ताह समाप्त होने वाला है, लेकिन ठंड अभी भी बनी हुई है. मौसम विभाग IMD ने देश के कई हिस्सों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला तेज हो गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और गिरता तापमान लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार इसका असर 5 से 10 फरवरी तक देखने को मिलेगा. पहला पश्चिमी विक्षोभ 5 और 6 फरवरी को सक्रिय रहेगा, जबकि इसके बाद 9 और 10 फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ देश के कई हिस्सों में असर दिखाएगा.

पहाड़ों में कैसा रहेगा हाल ?

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज और कल (6 फरवरी) भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका है. उत्तराखंड में आज (वीरवार) पाले की भी चेतावनी दी गई है, जो फसलों के लिए खतरनाक हो सकता है.

UP-हरियाणा में ‘विजिबिलिटी जीरो’

मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर जारी है. उत्तर प्रदेश और हरियाणा की बात करें तो यहां हालात सबसे खराब हैं. कई स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने की आशंका है. पश्चिमी यूपी में 7 फरवरी तक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पंजाब, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, बिहार और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 6 फरवरी तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 5 फरवरी की शाम तक ठंड और बढ़ सकती है.

UP-बिहार में बढ़ेगी ठिठुरन

आईएमडी ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम भारत जैसे पंजाब और राजस्थान में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि यूपी, मध्य भारत और पूर्वी भारत के राज्यों बिहार और झारखंड में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. ऐसे में इन इलाकों में सर्दी का दूसरा दौर देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़े: Gold Silver Price Today. शादी के सीजन में खरीदारों को बड़ी राहत. सोने के दाम गिरे. चांदी में भी भारी गिरावट

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This

Exit mobile version