Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बिगड़ेगा मौसम

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update Today: अगस्त में मानसून की रफ्तार लगातार तेज बनी हुई है और देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार, 11 अगस्त को देश के बड़े हिस्से के लिए भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है. कई राज्यों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का खतरा भी बना हुआ है.

मौसम में इस बदलाव के पीछे मध्य प्रदेश के ऊपर बना लो-प्रेशर एरिया और बंगाल की खाड़ी में तेजी से सक्रिय हो रहा नया चक्रवाती सिस्टम प्रमुख वजह माना जा रहा है. इन मौसमी सिस्टम के असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों और मध्य भारत तक बारिश का दौर तेज होने की संभावना है. ऐसे में अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में मौसम के उग्र बने रहने के आसार हैं.

दिल्ली-NCR से पंजाब-हरियाणा तक बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक, दिल्ली-NCR, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है. इन क्षेत्रों के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी आने की भी आशंका है. अचानक तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.

राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान: राजस्थान में भी मानसून की सक्रियता बनी हुई है. खासकर पूर्वी राजस्थान आज ज्यादा प्रभावित रहने की संभावना है. यहां कई जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है.

इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी मानसून की गतिविधियां लंबे समय तक उग्र रहने की संभावना जताई गई है. पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के चलते लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

मध्य भारत में लो-प्रेशर एरिया का असर

उत्तरी मध्य प्रदेश और उसके आसपास बना चक्रवाती परिसंचरण मध्य भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है. इसके असर से मध्य भारत के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

बिहार-झारखंड और यूपी में बिजली गिरने का खतरा

बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी मौसम को लेकर खास एडवाइजरी जारी की गई है. इन क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. IMD ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले खेतों में या पेड़ों के नीचे रुकने से बचने की सलाह दी है. बारिश और बिजली के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहना जरूरी है. गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में भी आज भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. तेज बारिश के कारण इन क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने की पूरी संभावना है. मानसून की सक्रियता के चलते कई इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है.

यह भी पढ़े: 50 सालों में मारे गए लोगों के परिवार को दें मुआवजा, ट्रंप ने ईरान से कर दी ये बड़ी मांग

Latest News

हॉलीवुड इंडस्ट्री को बडा झटका: दिग्गज अभिनेता जॉन सायफर का निधन, पुलिस प्रमुख की भूमिका से मिली पहचान

Washington: हॉलीवुड और अमेरिकी टीवी-रंगमंच की दुनिया से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. इंडस्ट्री के जाने-माने दिग्गज...

More Articles Like This