School Bus Fire: चलती स्कूल बस में लगी आग, सवार थे एक दर्जन से अधिक बच्चे, बस जलकर हुई खाक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jaisalmer School Bus Fire: जैसलमेर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक स्कूली बस में धउवा गांव के पास अचानक आग लग गई. बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे. मौके पर पहुंचे फायरकर्मियें ने आग पर काबू पाया.

बच्चों को लेकर जैसलमेर आ रही थी बस

मिली जानकारी के अनुसार, एसएम पब्लिक स्कूल की बस मंगलवार सुबह पिथला क्षेत्र से बच्चों को लेकर जैसलमेर शहर की ओर रवाना हुई. बस में एक दर्जन से अधिक बच्चे मौजूद थे. जैसे ही बस धउवा गांव के पास पहुंची, उसके अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा. चालक ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल बस को सड़क के किनारे रोक दिया. देखते ही देखते धुआं तेज हो गया और बस के अगले हिस्से में आग की लपटें उठने लगी.

 

ड्राइवर और ग्रामीणों ने बच्चों को निकाला बाहर

आग लगते ही बस में सवार बच्चों में शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. चालक ने बिना समय गंवाए बस के दरवाजे खोले और बच्चों को एक-एक कर बाहर निकालना शुरू किया. आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने भी तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया. ड्राइवर और स्थानीय लोगों की तेजी के कारण सभी बच्चों को समय रहते बस से बाहर निकाल लिया गया.

जलकर राख हुई बस

बस से आग की लपटें उठने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में गांव के लोग और राहगीर जमा हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंचे फायरकर्मियें ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो गई. इस घटना के बाद बच्चों को दूसरे वाहनों की मदद से स्कूल और फिर उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाया गया. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Latest News

दूध का सेवन इन लोगों के लिए है खतरनाक, झेलनी पड़ जाएगी गंभीर परेशानी! जानिए

Milk Drinking Disadvantage: दूध से पनीर, मावा और दही के साथ कई तरह की मिठाई और व्यंजन भी बनते...

More Articles Like This