10 राज्यों में पारा 40 के पार, इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट; जानिए मौसम का मिजाज

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: अप्रैल महीने की शुरुआत से ही गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर दी है. चिलचिलाती धूप से कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है. जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने कर्नाटक, तमिलनाडु, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग पर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. वहीं, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड समेत कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी की भी संभावना जताई है. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल…

इन राज्यों में पारा 40 के पार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र के जेऊर में सबसे ज्यादा 43 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. जबकि यूपी के प्रयागराज में 40.6, गुजरात के राजकोट में 42.1, राजस्थान के फलोदी में 41.4, मध्य प्रदेश के रतलाम में 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, माहे और केरल के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच है. मौसम विभाग की माने तो फिलहाल यहां मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

यहां चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल कर्नाटक, तमिलनाडु, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों हीटवेव (लू) चलेगी. इसका असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है. वहीं, अगर बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो यहां लू नहीं चलेगी. लेकिन दिल्ली-एनसीआर के ज्यादात्तर हिस्सों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा. राजधानी दिल्ली में 13 और 14 अप्रैल को गरज के साथ बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 13 और 14 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना जताई है. वहीं, आगामी 13 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है. 10 अप्रैल को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के ओलावृष्टि की भी संभावना है. वहीं, 13-16 अप्रैल के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.

Latest News

Services PMI July 2026: भारत के सर्विस सेक्टर ने दिखाई मजबूती, जुलाई में 53.3 पर रहा PMI

Services PMI July 2026: HSBC इंडिया सर्विसेज PMI डेटा के अनुसार जुलाई में सर्विस सेक्टर 53.3 पर रहा. नए निर्यात ऑर्डर, रोजगार में सुधार और मजबूत आर्थिक गतिविधियों ने सेक्टर को सहारा दिया.

More Articles Like This