Weather Update: मौसम ने ली करवट, आईएमडी ने NCR में 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की जताई संभावना

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा जा रहा है. पहले जहां मौसम साफ होने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी, वहीं अब मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई है, जिसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 फरवरी को NCR के क्षेत्र में तेज बारिश होने की संभावना है और इसके बाद न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है.

आईएमडी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था. वहीं, 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने तेज बारिश और तूफान की संभावना भी जताई है. ठीक इसी तरह, 20 फरवरी को भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है, साथ ही बारिश की संभावना भी जताई गई है.

मौसम विभाग ने अ21 फरवरी को धिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना जताई है. इसके बाद, 22 और 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही गड़बड़ी के चलते मौसम में इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं. इस कारण अचानक एनसीआर में मौसम में बदलाव आ रहा है, जिससे दिन में तेज धूप और गर्मी के बीच सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है

Latest News

LPG Supply Update: देश में गैस की कमी नहीं, उत्पादन 28% बढ़ाया गया; संसद में बोले हरदीप सिंह पुरी

सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरियों को निर्देश देने के बाद एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ा दिया गया है और देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.

More Articles Like This

Exit mobile version