World Environment Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
World Environment Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस पर शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,(Draupadi Murmu) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “विश्व पर्यावरण दिवस पर, आइए हम अपने ग्रह की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करें. आइए हम संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करें. पर्यावरण के लिए हर कदम एक अंतर पैदा करता है और हमारे सामूहिक प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरियाली भरी धरती तैयार हो सकती है.”

पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “इस विश्व पर्यावरण दिवस पर, आइए हम अपने ग्रह की रक्षा करने और हमारे सामने आने वाली चुनौतियों पर काबू पाने के लिए अपने प्रयासों को और गहरा करें. मैं उन सभी लोगों की भी सराहना करता हूं जो हमारे पर्यावरण को हरा-भरा और बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं. जो प्रकृति की रक्षा करते हैं प्रकृति उसकी रक्षा करती है. पर्यावरण में संतुलन हमारी पुरातन परंपरा का एक अहम हिस्सा है. हम जो भी करते हैं उसका सीधा असर हमारे पर्यावरण पर पड़ता है. पर्यावरण को लेकर यह जरूरी है कि दुनिया के सभी देश निहित स्वार्थ से ऊपर उठकर सोचे.”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “विश्व पर्यावरण दिवस पर बधाई. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपने सतत विकास लक्ष्यों को उल्लेखनीय गति से प्राप्त कर रहा है. यह अवसर एक बेहतर विश्व बनाने के हमारे संकल्प और गठबंधन को और मजबूत करेगा.”
Latest News

Shardiya Navratri 2026 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2026) की शुरुआत हो गई है. आज नवरात्रि का दूसरा दिन है....

More Articles Like This

Exit mobile version