पंजाब में पाक की एक और साजिश नाकाम, ISI के दो आतंकी गिरफ्तार, कई पिस्टल और गोला-बारूद बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

तरनतारनः पंजाब की तरनतारन जिला पुलिस ने बुधवार की रात पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से कई पिस्टौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है. दोनों बदमाश सीमावर्ती गांव लखन के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

डीजीपी गौरव यादव ने बताया

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि समाज विरोधी लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरनतारन के एसएसपी अभिमनयूं राणा को सूचना मिली थी कि खेमकरण इलाके में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े कुछ आतंकी सक्रिय हैं.

इस सूचना पर डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा, सीआईए स्टाफ व मुखी अमनदीप सिंह रंधावा के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस दौरान सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से दो .30 एमएम पिस्तौल और चार ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि आरोपियों को आज दोपहर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा.

Latest News

भारत के लिए अच्छी खबरः जलडमरूमध्य से निकले 11 भारतीय जहाज, दस कर रहे इंतजार

US Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए US और ईरान के...

More Articles Like This

Exit mobile version