‘सनातन को मिटाना औरंगजेब का उद्देश्य’, सीएम योगी बोले- गुरु तेग बहादुर ने दी थी चुनौती

Must Read

Yogi Adityanath on Aurangzeb : गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस को लेकर लखनऊ में उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक यात्रा का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया. जानकारी देते हुए बता दें कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस नवंबर में मनाया जाएगा. ऐसे में सीएम योगी ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर महाराज ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी. संबोधन के दौरान उन्‍होंने कहा कि उनकी यात्रा और 350 सालों के संपूर्ण इतिहास को इस कार्यक्रम के जरिए जीवंत किया जा रहा है.

गुरु तेग बहादुर महाराज को मिली चुनौती

उस युग को याद करते हुए सीएम ने कहा कि वह कैसा युग रहा होगा जब औरंगजेब जैसा क्रूर और बर्बर शासक था. उन्‍होंने बताया कि उस समय हर तरफ से अत्याचार की खबरें सामने आती थीं. इसके साथ ही कहा कि औरंगजेब का पहला उद्देश्य सनातन धर्म को मिटाना था. इस दौरान इस्लामीकरण अभियान के दौरान सबसे पहली और बड़ी चुनौती गुरु तेग बहादुर महाराज से मिली थी.

जिन्‍हें भारत की परंपराओं पर विश्‍वास नहीं उन्‍हें…

इस दौरान महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी के औरंगजेब को लेकर दिए बयान को लेकर काफी सियासत हुई थी. उनके बयान को लेकर सीएम योगी का कहना है कि जो लोगों को भारत की सनातन परंपराओं पर विश्‍वास नहीं है. इस बारे में उन्हें सोचना चाहिए कि वे किसका महिमामंडन कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि इस प्रकार के बयान मानसिक रूप से विकृत व्यक्ति ही दे सकता है.

ऐसे में सीएम ने स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि औरंगजेब में आस्था रखने वाले लोगों को पहले अपने बेटे का नाम औरंगजेब रखना चाहिए. इसके साथ ही उन्‍हें शाहजहां की तरह बेटे के व्यवहार का सामना करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए.

  इसे भी पढ़ें :- SDRF की टीमों ने कांवड़ियों को दिया नया जीवन, चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, बचाई जान

Latest News

Russian Attack Ukraine: रूस ने यूक्रेन के राहत सामग्री वितरण केंद्र पर किया हमला, 24 लोगों की मौत

Russian Attack Ukraine: रूस और यूक्रेन जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. जपोरीजिया क्षेत्र के गांव में...

More Articles Like This