Optical Illusion Challenge: आखिर बाथरूम में कहां रखा है हेडफोन? 99% लोग फेल; अब आपकी बारी….

Optical Illusion Challenge: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों का क्रेज इन दिनों बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर ऐसे मजेदार चैलेंज खूब देखने को मिल रहे हैं. बचपन में हम ऐसी कई पहेलियां अखबारों में सुलझाते थे. अब डिजिटल के दौर में लोग इन तस्वीरों को अपने दोस्तों को शेयर कर उन्हें दिए गए समय में पूरा करने का चैलेंज लगाते हैं. ये तस्वीरें हमारी आंख और दिमाग की बेहतरीन एक्सरसाइज करवाती हैं. यह हमारी एकाग्रता और अवलोकन कौशल को भी दुरुस्त रखने में सहायता करती हैं. हम आज अपने यूजर के लिए एक ऐसी ही तस्वीर लाएं हैं जिसे देखकर आप चक्कर खा जाएंगे.

बाथरूम में खोजें हेडफोन
इस ऑप्टिकल इल्यूजन वाली वायरल तस्वीर में आपको बाखरूम काफी व्यवस्थित नजर आ रहा होगा. इसमें मौजूद टूथब्रश, साबुन, डिटर्जेंट, हेयर ड्रायर सब चीज अपने स्थान पर रखी हुई है. इसके अलावा आपको टॉयलेट सीट, वाशिंग मशीन, वाश बेसिन भी नजर आ रहा होगा. इसी बाथरूम में शख्स अपना हेडफोन भूल गया है और आपको उसी हेडफोन को खोजना है. ध्यान रहे कि उसे खोजने के लिए आपको पास सिर्फ 8 सेकेंड हैं. यह आपको देखने में बहुत सरल लग रहा होगा, लेकिन इसने धुरंधरों के भी पसीने छुड़ा दिए.

अगर आप दिए गए समय में हेडफोन को खोज निकालते हैं तो आपका दिमाग बहुत तेजी से काम करता है. इसे हल करके आप बन सकते हैं मुकद्दर का सिकंदर. तो फिर शुरू हो जाइए. क्योंकि, वक्त निकला जा रहा है.

यहां है सही जवाब
ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर में हेडफोन को खोजना आसान नहीं था. आपको बता दें कि केवल 2 फीसदी लोग ही उसे खोजने में सफल हो पाए हैं. अगर आपने हेडफोन को ढूंढ लिया तो आपकी बाज सी नजर है. जो लोग असफल हुए उन्हें निराश होने की आवश्यक्ता नहीं है. हमने आपके लिए नीचे एक तस्वीर साझा कर सही जवाब दिया है.

Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This

Exit mobile version