Bageshwar Bypoll Result 2023: बागेश्वर में पार्वती की जीत से बीजेपी गदगद, जानिए क्या बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

Must Read

Bageshwar Bypoll Result 2023: बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुशी जाहिर करते हुए बागेश्वर की जनता को इसका श्रेय दिया है. हरिद्वार में भल्ला कॉलेज हेलीपैड पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हर तरफ विकास हो रहा है. मंत्री चंदन रामदास के अधूरे सपनों को वे पूरा करेंगे और बागेश्वर की जनता ने इसीलिए उन पर विश्वास जताया है. सनातन धर्म पर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कि इसका विरोध करने वाले यह नहीं जानते कि सनातन धर्म शाश्वत था है और रहेगा. इस मौके पर सीएम ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की कई योजनाओं का शुभारंभ किया.

आपको बता दें कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है. जीत के बाद देहरादून भाजपा कार्यालय में खुशी की लहर है. बता दें कि 2321 वोटों से भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने जीत दर्ज की. वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार रहे.

बागेश्वर उपचुनाव में मिली जीत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा ‘धन्यवाद बागेश्वर! बाबा बागनाथ की पवित्र भूमि बागेश्वर की देवतुल्य जनता को भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास जताने पर हृदयतल से आभार. यह विजय मातृशक्ति, युवाशक्ति और वरिष्ठजनों के भाजपा सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है. इस उपचुनाव में बागेश्वर विधानसभा की सम्मानित जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं पर मुहर लगाई है.राष्ट्रवाद, लोककल्याण एवं सुशासन को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत बागेश्वर के चहुंमुखी विकास का नया अध्याय लिखेगी. बागेश्वर विधानसभा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पार्वती दास को उनके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं.

रिपोर्ट- आशीष मिश्रा, हरिद्वार

ये भी पढ़ेंः Ghosi By Election Result Live: घोसी विधानसभा सीट पर सपा निकली आगे, जानिए पूरी डिटेल

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This