मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को Nitish Kumar ने दी बधाई, लिखी ये बड़ी बात

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar New CM: बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है. लंबे समय से जारी राजनीतिक हलचल के बीच राज्य को नया नेतृत्व मिल गया है. सम्राट चौधरी ने बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सत्ता की कमान संभाल ली. राजधानी पटना स्थित लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में खासा उत्साह देखने को मिला, क्योंकि इसे बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है.

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही राज्य में ‘सम्राट युग’ की शुरुआत मानी जा रही है. यह बदलाव केवल नेतृत्व परिवर्तन नहीं है, बल्कि इससे शासन की कार्यशैली, नीतियों और विकास की दिशा में भी नए संकेत मिल रहे हैं. जनता की उम्मीदें अब नए मुख्यमंत्री से जुड़ गई हैं और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले समय में बिहार किस दिशा में आगे बढ़ेगा.

शपथ ग्रहण समारोह में दिखा मजबूत संदेश

शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे. यह आयोजन केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं था, बल्कि इसके माध्यम से स्थिर सरकार और मजबूत नेतृत्व का संदेश भी दिया गया. सम्राट चौधरी ने शपथ लेते समय राज्य के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बदलाव बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है. अब राज्य की जनता को विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में तेजी से सुधार की उम्मीद है.

नीतीश कुमार ने दी बधाई

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को शपथ लेने पर बधाई दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्‍ट कर लिखा, “आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा.”

संजय झा ने भी सम्राट की दी शुभकामनाएं

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी सम्राट चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “बिहार के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को शपथ ग्रहण की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.” उन्होंने आगे कहा. “आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा, ऐसी हम सभी को पूर्ण आशा और विश्वास है.

नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन विधानमंडल ने जो भरोसा आप पर जताया है, आप उस पर खरे उतरेंगे और बिहार को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे. बिहार विकास के एक नए चरण में प्रवेश करेगा.”उन्होंने यह भी कहा, “हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में राज्य में विकास की गति तेज होगी, युवाओं को नए अवसर मिलेंगे, किसानों की स्थिति सुदृढ़ होगी और हर वर्ग का समुचित विकास सुनिश्चित होगा.

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल प्रदान करें, ताकि आप बिहार को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के अपने संकल्प को पूर्ण कर सकें.”

यह भी पढ़े: बिहार में ‘सम्राट युग’ की शुरुआत, जानें कितनी बढ़ी सम्राट चौधरी की सैलरी और क्या मिलेंगी नई सुविधाएं?

Latest News

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का राष्ट्रवाद पर जोर-‘पहले अमेरिकी बनो’, प्रवासियों पर दिया चौंकाने वाला बयान

Washington: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जॉर्जिया विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रवाद पर जोर...

More Articles Like This