CG News: रायपुर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, ‘किसान महाकुंभ’ को करेंगे संबोधित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kisan Mahakumbh in Raipur: भारत सरकार में रक्षामंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे है. जहां सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव ने उनकी अगवानी की. रक्षामंत्री यहां ‘किसान महाकुंभ’ को संबोधित करेंगे.

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा आज (शनिवार) को रायपुर में बड़ा आयोजन करने जा रही है. राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान महाकुंभ का आयोजन किया गया है. इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह किसानों को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता शिरकत करेंगे. किसान महासम्मेलन में करीब डेढ़ लाख किसानों को पहुंचने का दावा किया जा रहा है. इस बड़े कार्यक्रम से भाजपा लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी.

Latest News

ट्रंप को कोर्ट से भी झटका, अदालत ने वॉशिंगटन में 250 फीट ऊंचा विजय स्मारक बनाने की उनकी योजना पर लगाई रोक

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिडटर्म चुनाव के बाद कोर्ट से भी झटका लगा है. वॉशिंगटन में 250...

More Articles Like This

Exit mobile version