PM मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का भव्य समापन, पांच फाइटर जेट्स से सलामी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Indonesia Visit: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया में अपनी तीन दिन की राजकीय यात्रा पूरी कर जकार्ता से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए. इस दौरान इंडोनेशियाई वायु सेना के पांच फाइटर जेट्स ने पीएम मोदी के प्लेन को इंडोनेशियाई हवाई क्षेत्र से बाहर तक एस्कॉर्ट किया.

इंडोनेशियाई फाइटर जेट्स ने PM मोदी को किया एस्कॉर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई के वीडियो के अनुसार, जब फाइटर जेट्स उनके विमान के साथ चल रहे थे, तो PM मोदी ने विमान के अंदर से ही उनका अभिवादन किया.

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने हवाई अड्डे पर व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री को विदा किया.

सोमवार को इंडोनेशिया ने पीएम मोदी का स्वागत भी इसी तरह किया था, जब इंडोनेशियाई वायु सेना के फाइटर जेट्स ने इंडोनेशियाई हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते ही उनके विमान को एस्कॉर्ट किया था.

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान जकार्ता में राष्ट्रपति प्राबोवो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्होंने पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन भी देखा.

प्रधानमंत्री ने यात्रा पूरी करते हुए कहा कि इस यात्रा ने रक्षा, समुद्री सहयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल इनोवेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खोले हैं.

पीएम ने कहा, ‘इंडोनेशिया की अपनी यात्रा पूरी करते हुए, मैं हमारी साझेदारी के भविष्य के संदर्भ में हासिल हुए नतीजों से बेहद संतुष्ट महसूस कर रहा हूं.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं इंडोनेशिया के लोगों और राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो का उनके असाधारण स्नेह और भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं.’

Latest News

धीमी रफ्तार के बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, 120 करोड़ का भी पार किया आंकड़ा

Mumbai: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' दूसरे हफ्ते भी फैमिली...

More Articles Like This