‘जहां थे वहीं आ गए..’, शपथ के बाद सीएम नीतीश की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, नड्डा ने विपक्षी गठबंधन पर खूब किया प्रहार

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Politics: बिहार में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन हो गया है. खास बात यह है कि पुनः एक बार नीतीश कुमार ही सीएम बने हैं. नीतीश कुमार ने रविवार सुबह अपने पद से इस्तीफा दिया. सीएम पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां थे वहीं आ गए. अब इधर उधर का सवाल नहीं. साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी ने पीसी किया और नीतीश और नई सरकार को बधाई दी.

‘जहां थे वहीं आ गए’

आपको बता दें शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने इस दौरान कहा कि जहां थे वहीं फिर आ गए हैं और अब इधर-उधर जाने का कोई सवाल नहीं. उन्होंने आगे कहा कि 8 नेताओं ने आज मंत्री पद की शपथ ली और बाकी को जल्द ही शामिल किया जाएगा. सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है.

नड्डा का इंडी गठबंधन पर हमला

नीतीश के शपथ ग्रहण के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीसी को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा. जेपी नड्डा ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए में वापस आ गए हैं, ये हमारे लिए हर्ष का विषय है. बिहार ने हमें जो जनादेश दिया था वह NDA को दिया था, JDU और नीतीश कुमार का स्वाभाविक गठबंधन NDA ही है.

उन्होंने आगे कहा कि जहां तक INDI गठबंधन का सवाल है हम पहले भी मानते थे कि यह अपवित्र, अवैज्ञानिक गठबंधन चलने वाला नहीं है. INDI गठबंधन संकल्पनात्मक रूप से विफल रहा है.

यह भी पढ़ें-

 

Latest News

RSS शताब्दी समारोह: मोहन भागवत बोले- ‘किसी भी जाति का व्यक्ति बन सकता है संघ प्रमुख’

Mohan bhagwat: मुंबई में आरएसएस के शताब्दी वर्ष के मौके पर सरसंघचालक मोहन भागवत ने स्पष्ट किया किस तरह...

More Articles Like This