Breaking: ललन सिंह ने JDU के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, अब कौन संभालेगा पार्टी की कमान!

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lalan Singh Resign: दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस बात की चर्चा काफी समय से की जा रही थी. हालांकि इसपर बोलने से जेडीयू के नेता बचते नजर आ रहे हैं. सूत्रों की मानें तो ललन सिंह के इस्तीफा के बाद नीतीश कुमार खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

 

दरअसल, बिहार में राजनीतिक हलचल काफी तेज है. पिछले समय से ही कयास लगाए जा रहे थे कि ललन सिंह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है.

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया में इस बात की चर्चा थी कि ललन सिंह को सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निकटता है. इस वजह से अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है. हालांकि पार्टी के नेताओं का दावा है कि ललन सिंह को चुनाव लड़ना है, इस वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version