Bihar Politics: नीतीश कुमार बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह का इस्तीफा

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Nitish Kumar New JDU President: जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जनता दल यूनाइटेड राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी के नए अध्यक्ष के रुप में चुना गया है. हालांकि इस बात की चर्चा काफी समय से की जा रही थी कि ललन सिंह के इस्तीफा के बाद नीतीश कुमार खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

दरअसल, बिहार में राजनीतिक हलचल काफी तेज है. पिछले समय से ही कयास लगाए जा रहे थे कि ललन सिंह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है. इस बात की आधिकारिक घोषणा आज शाम 5 बजे की जाएगी.

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया में इस बात की चर्चा थी कि ललन सिंह को सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निकटता है. इस वजह से अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है. हालांकि पार्टी के नेताओं का दावा है कि ललन सिंह को चुनाव लड़ना है, इस वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version